फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sports facilities will increase in council schools

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में बढ़ेंगी खेल सुविधाएं

Mon, 25 Mar 2024 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sports facilities will increase in council schools
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार ने सभी स्कूलों के लिए सामान खरीदने का बजट दिया है। प्राथमिक को पांच, तो जूनियर हाईस्कूल के लिए दस हजार रुपये सामान खरीदने के लिए दिए गए हैं। सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश हैं कि वह तत्काल सामान खरीदें और बच्चों को नियमित खेल खिलाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा के दौर में परिषदीय स्कूलों में भी लगातार हर तरह की सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों में विभिन्न खेल सामान खरीदने के लिए धनराशि दी गई है। धनराशि मिलने के बाद सभी प्रधानाध्यापक सामान खरीदने के लिए लग गए हैं। हालांकि इस धनराशि से खरीदी जाने वाले सामान की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित टीम भौतिक सत्यापन करेगी। इस बात को भी देखेंगे कि पिछले वर्ष का कितना सामान था और इस वर्ष क्या खरीदा गया है।
विज्ञापन


फर्जी रसीद बनवाने में लग गए प्रधानाध्यापक
प्रधानाध्यापकाें के द्वारा पिछले साल के बजट में बच्चों के लिए खेल किट तो खरीदी गई थी, लेकिन इसका उपयोग उन्हें नहीं करने दिया गया था। इसकी वजह से यह सामान वैसे ही पैकिंग में शोपीस बनकर पूरे साल रखा रहा। अब दोबारा से मिली धनराशि काे खपाने के लिए कई प्रधानाध्यापक फर्जी रसीद बनवाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के खेल सामान के लिए शासन से धनराशि आई थी। उसको विद्यालयों के खातों में भेज दिया गया है। साथ ही खरीदारी के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने फर्जी रसीद बनवाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -स्वाति भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed