फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sports equipment distributed to 51 youth and women Mangal Dals

Budaun News: 51 युवक व महिला मंगल दलों को बांटी खेल सामग्री

Wed, 29 Oct 2025 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sports equipment distributed to 51 youth and women Mangal Dals
म्याऊं में खेल सामग्री वितरित करते विधायक दातागंज। संवाद
म्याऊं। ब्लॉक परिसर में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा दातागंज क्षेत्र के म्याऊं व उसावां विकासखंडों के 51 युवक एवं महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार उर्फ बब्बू भैया रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वॉलीबॉल, फुटबॉल जैसे सामूहिक खेल युवाओं में टीम भावना, अनुशासन और स्फूर्ति बढ़ाते हैं। विधायक ने मंगल दलों से आग्रह किया कि वे गांवों में इस खेल सामग्री का पूरा उपयोग करें और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि केसी शाक्य, बीडीओ डॉ. मनीष सिंह वर्मा, राजीव कुमार दुबे, नरेंद्र कुमार, विकास शर्मा, रंजीत सिंह, राहुल चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed