Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sports being played in schools, physical development along with mental development

Budaun News: स्कूलों में हो रहे खेल, मानसिक के साथ हो रहा शारीरिक विकास

Mon, 20 Oct 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sports being played in schools, physical development along with mental development
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के लिए खेल किट की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सामग्री स्कूलों तक पहुंचा दी गई है। अब शिक्षक और छात्र आगामी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


खेल किट में फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट सेट, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स उपकरण शामिल हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका शारीरिक विकास भी होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय को बच्चों की संख्या के अनुसार किट दी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कराकर मेधावी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि पहले खेल सामग्री की कमी से गतिविधियां सीमित हो गईं थीं। अब उपकरण उपलब्ध होने से बच्चे खेलों में उत्साह से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि हर स्कूल में सप्ताह में दो दिन खेलकूद की कक्षाएं अनिवार्य रूप से कराई जाएं। इसके साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लॉक, जिलास्तरीय व मंडलीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed