फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sports

कबड्डी में सिरासोल जसा विजेता

Thu, 10 Feb 2022 08:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
sports
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान बहेड़ी स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़, गोला फेंक समेत कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान कबड्डी में सिरासोल जसा, दुधौनी को हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

आज हुए आयोजन के दौरान सहायक जिला अर्थ व संख्याधिकारी ऋषि कुमार, जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया ने खिलाड़ियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और विजेता खिलाड़ी को प्रतीक चिह्न प्रदान किए।
विज्ञापन

ऋषि कुमार ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने के लिया युवा जन समुदाय को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही खिलाड़ी बन सकता है। खेल को खेल की भावना से खेलकर आदर्श राष्ट्र की स्थापना करें। जिला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए विभाग की खेल योजनाओं को विस्तार से बताया। जिला स्पोर्ट्स मीट कार्यक्रम में कबड्डी में सिरासोल जसा विजेता व दुधौनी उप विजेता, वॉलीबॉल में संजरपुर बालजीत विजेता और पुसगावां उपविजेता, गोला फेंक में रब्बानी अंसारी आसफपुर प्रथम, संजीत कुमार उझानी द्वितीय, राहुल कुमार सहसवान तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर रेस में रामशरन (उझानी) प्रथम, अतुल प्रताप (उझानी) द्वितीय, व संजीत पाल (वजीरगंज) तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर रेस में हर्षित यादव अंबियापुर प्रथम, विशाल कुमार देहगवां द्वितीय, करन वीर सिंह तृतीय, 1500 मीटर रेस में करण तोमर (उझानी) प्रथम, विशाल पुरी (सहसवान) द्वितीय और प्रशांत कुमार (अंबियापुर) तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कांत, डीपीओ नमामि गंगे अनुज प्रताप सिंह, संजीव श्रीवास्तव, देवेंद्र गंगवार, रवेंद्र पाल सिंह, अशोक तोमर, विकास पटेल, अवनीश सोलंकी, अशोक सिंह, विक्रम पुरी, प्रसून सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। संचालन अनुज प्रताप सिंह और रवेंद्र पाल सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed