फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sports

बेसिक स्कूलों की खेल प्रतियोगिता में बड़े बच्चों को खिलाने पर नोकझोंक

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
sports
जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जनपदीय शैक्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। दूसरे दिन भी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन बड़े बच्चों को छोटे बच्चों के साथ खिलाने को लेकर आरोप लगे और आयोजकों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, कबड्डी समेत अन्य कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। शाम को गोला फेंक प्रतियोगिता कराई जा रही थी। इसी दौरान म्याऊ ब्लॉक के एक स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष वहां पर पहुंच गए। और उनकी खेल प्रशिक्षक से एक प्वाइंट को लेकर नोकझोंक हो गई। यही नहीं जब खेल प्रशिक्षक अधिकारियों से शिकायत करने के लिए जाने लगा तो एसएमसी अध्यक्ष ने उससे मारपीट भी की। लोगों ने वहां पर बीच-बचाव कराया। बाद में अधिकारियों ने खेल प्रतियोगिता को रद्द करा दिया। बाद में बृहस्पतिवार को गोला फेंक प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार की भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। एक ब्लॉक की तरफ से बड़े बच्चों को खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाने पर दूसरी टीम ने आपत्ति जताई। बाद में दबाव के चलते बड़े खिलाड़ी को खेल प्रशिक्षकों ने खेलने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
एक प्रतियोगिता के दौरान कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी, बाद में उसे रद्द कर दिया गया। उसे बृहस्पतिवार को कराया गया। अगर किसी प्रतियोगिता में बड़े बच्चे खिलाए गए हैं तो शिकायत करनी चाहिए। कार्रवाई की जाए। केवल नियमानुसार ही बच्चों को खिलाया जाएगा।

- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए बदायूं
-
प्रतियोगिता के यह रहे परिणाम
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में ब्लॉक जगत के मुकेश प्रथम, जगत के ही अभिषेक द्वितीय, कादरचौक के अभिषेक तृतीय। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में सरोज (ब्लॉक समरेर) प्रथम, उर्मिला (ब्लॉक दहगवां) द्वितीय, यही की राखी तीसरे तृतीय। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की कबड्डी में ब्लॉक अंबियापुर विजेता, उप विजेता, बालिका वर्ग में ब्लॉक कादरचौक विजेता, ब्लॉक जगत उप विजेता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed