फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

रामनाथ मेंदीरत्ता फुटबॉल ट्रॉफी पर राजकुमार क्लब का कब्जा

Mon, 04 Nov 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
sport
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे रामनाथ मेंदीरत्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला राजकुमार क्लब ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उसने राधिका क्लब को 2-1 से हराया। टूर्नामेंट में बेस्ट फुटबॉलर आशीष माहेश्वरी को चुना गया। विजेता टीम के फ्रेंचाइजी भावेश आहूजा समेत उप विजेता और तृतीय स्थान पर रही टीम के खिलाड़ियों को सिडको के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने पुरस्कृत किया। ट्रॉफी मिलते ही राजकुमार क्लब के खिलाड़ी खुशी में उछल पड़े।
विज्ञापन

गूंज सामाजिक जनकल्याण शिक्षा समिति के तत्वाधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार अपराह्न में शुरू हुआ। पहले हॉफ में राधिका क्लब और राजकुमार क्लब के खिलाड़ी ने एक-एक गोल कर बराबरी पर रहे। राधिका की ओर से पीयूष श्रीवास्तव और राजकुमार क्लब के माजिद ने गोल किया था। दूसरे हॉफ में राजकुमार क्लब के माजिद ने एक ओर गोल दागकर बढ़त बना ली। जिससे राधिका क्लब को 2-1 हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में बेस्ट प्लेयर आशीष माहेश्वरी, बेस्ट गोल कीपर आदित्य यादव, बेस्ट फारवर्ड मैन आकाश और बेस्ट डिफेंसर अमित कुमार को चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सिडको अध्यक्ष बीएल वर्मा ने विजेता टीम के फ्रेंचाइजी भावेश आहूजा को शील्ड भेंट की। उप विजेता के फ्रेंचाइजी सचिन अग्रवाल और तृतीय स्थान पर रहे पंकज क्लब के पंकज सक्सेना को भी पुरस्कृत किया गया। जीत की खुशी में राजकुमार क्लब के समर्थकों ने आतिशबाजी भी दागी। मिठाई भी बांटी गई। गूंज संस्था के चेयरमैन किशनचंद्र शर्मा और फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर गूंज के फाउंडर राजन मेंदीरत्ता, संजीव साहू, प्रदीप गोयल, रानी सिंह पुंडीर, विक्रांत मेंदीरत्ता, वीपी सिंह और योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed