फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

40 किलो वर्ग में बदायूं की मानसी ने पाया पहला स्थान

Fri, 25 Oct 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
sport
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल व युवा मंच संगठन के सहयोग से हजारी लाल भारोत्तोलन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बदायूं, बरेली, पीलीभीत के बालक, बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में 40 किलो भार वर्ग में बदायूं की मानसी चामुंडा, 45 किलो में बदायूं की वंशिका यादव, 49 किलो में पीलीभीत की साक्षी प्रथम आयीं। अंडर 19 बालिका वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में बरेली की गीता देवी, 49 किलो में बदायूं की संतोषी ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 17 बालक वर्ग केे 49 किलो भार वर्ग में बदायूं के हिमांशु माहेश्वरी, 55 किलो में बदायूं के चक्रेश चामुंडा, 61 किलो में पीलीभीत के अभिषेक लोधी, 73 किलो में बदायूं के जहूर खान तथा 81 किलो में बदायूं के अरविंद मौर्य प्रथम रहे। अंडर 19 बालक वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में बदायूं के सोनू गौतम व 61 किलो में बदायूं के ही निगम कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मनोज मसीह ने कहा कि बदायूं जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम के हालात सुधारने के लिए खेल मंत्री को पत्र लिखकर व मिलकर अवगत कराया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिलीप ने कहा कि बदायूं जिले में बहुत सारी प्रतिभाएं है, इसी क्रम में भारात्तोलन खेल में बालक बालिकाएं अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी देशकांत कुमार, मोहम्मद अहमद, सिसिल चर, ध्रुवदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed