{"_id":"5d9e18818ebc3e01542f86e8","slug":"sport-badaun-news-bly379504364","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में चल रहे दंगल का समापन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में चल रहे दंगल का समापन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक के श्रीरामलीला मेले में चल रहे दंगल का बुधवार को समापन हो गया। एक के बाद एक रोमांचक कुश्ती से पहलवानों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
अंतिम दिन के दंगल में बरेली के अजीत और कादरचौक थाने में तैनात सिपाही सुरेंद्र की बीच मुकाबला हुआ। कड़े दांवपेंच और पांच मिनट की मशक्कत के बाद सिपाही सुरेंद्र ने बाजी मार ली। कासगंज के जुगेंद्र पहलवान और बरेली के अजीत पहलवान के बीच कुश्ती हुई। जुगेंद्र ने अजीत को हराकर अखाड़ा अपने नाम कर लिया। बरेली के पहलवान वाशिद ने बरेली के पहलवान बाबू को चित कर दिया। देर शाम तक दंगल में मुकाबले खेले गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कुश्ती का लुत्फ उठाने पहुंचे। विजयी पहलवानों को कमेटी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान रेफरी सुरेंद्र फौजी, नवीगंज, राजेंद्र पहलवान, प्रमोद उपाध्याय, श्यामसुंदर उपाध्याय विशाल प्रताप, चंदन गुप्ता, इंद्रपाल यादव आदि मौजूद थे।