फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Splash of Bharat Ratna Ambedkar's birth anniversary programs

भारत रत्न अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों की धूम

Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Splash of Bharat Ratna Ambedkar's birth anniversary programs
बाबा
संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। तमाम संगठनों ने शोभायात्रा, गोष्ठियां, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण आदि कार्यक्रम आयोजित करके डॉ. अंबेडकर को याद किया। 
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की ओर से डॉ. अंबेडकर के जन्मदिवस पर एक विशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की झांकियां शामिल की गईं। शहर के विभिन्न मार्गों से घूमती हुई शोभा यात्रा का समापन गांधी ग्राउंड में शाम करीब छह बजे हुआ। इसके बाद गांधी ग्राउंड में एक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही जादुई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। 
विज्ञापन

इससे पहले अंबेडकर पार्क में बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अंबेडकर शोभायात्रा का तमाम स्थानों पर स्वागत किया गया। साथ ही कई लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों को पानी पिलाया। वहीं शाम को गांधी ग्राउंड में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, विधायक आशुतोष मौर्य, पूर्व विधायक रामसेवक पटेल, पूर्व विधायक महेशचंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या गौतम, रिटायर्ड संयुक्त महानिदेशक मेवाराम चौधरी, दीपमाला गोयल, संरक्षक शिवसरन लाल, नंदकिशोर, जादूगर जेके सागर, संयोजक आरपी त्यागी, भीमसेन सागर, बीडी संगम, जागनलाल मौर्य, बीके सागर, जगन्नाथ प्रसाद पाल, मंजीत मेहरा, भगवंत सिंह, मोहर सिंह, रामप्रकाश कोरी, श्याम मनोहर वाल्मीकि, श्रीपाल वर्मा, सुयोग्य गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, नेकपाल कश्यप, रजनी अंबेडकर, नवलेश, डॉ. हरपाल सिंह आदि तमाम गण्यमान्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान बुद्ध समाज कल्याण सोसाइटी की ओर से अंबेडकर जयंती समारोह पर धम्म यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संस्थापक भूपराम शाक्य, प्रज्ञा रतन, विनोद मौर्य, दयाशंकर बौद्ध, लोकेश हंसराज, रेनू, अनामिका, आरती, अनुराधा, एकता, ज्योति, संध्या, प्रभाकर, प्रशांत, प्रमाण शासक, आनंद आदि मौजूद रहे। ऊं नम: शिवाय डॉ. वीपी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेश चौधरी, प्रबंधक डॉ. वीपी सिंह, ललित विक्रम स्नेही आदि की मौजूदगी में मनाया गया। 
संत रविदास सेवा न्यास, युवा मंच संगठन, शिव शक्ति जनसेवा ट्रस्ट, श्रीकृष्ण सेना, भारतीय एकता परिवार, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और माहौर वैश्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में जालंधरी सराय में स्थित अंबेडकर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें अवधेश यादव, हरीशंकर व्यास, ध्रुवदेव गुप्ता, नवनीत गुप्ता शोंटू, वीरेंद्र जाटव, सुशील मौर्य, अरुण यादव, दिलीप जोशी, शिवस्वरूप गुप्ता, सचिन सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गद्दी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर फूलमालाएं चढ़ाईं। इस मौके पर योगेश शर्मा, विवेक उपाध्याय, सहदेव सागर, शिवम सूर्यवंशी, रचित, आकाश, आशुतोष, सजन, पारस, सुरजीत, जितेंद्र, साहिल, वैभव आदि मौजूद रहे। जीलॉट पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर कविता एवं भाषण आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता, अनिल बाबू समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 
अधिवक्ता परिषद द्वारा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने अंबेडकर जयंती पर मिठाई वितरित करके उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पशुपतिनाथ, सीपी सिंह, कुलदीप, अजयपाल, हरवेंद्र, सुकरीत, जितेंद्र प्रताप सिंह, शशिभूषण, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक राहुल पांडेय, प्रधानाचार्य भीष्मदेव मिश्रा, योगेश पांडेय, अंकुश चतुर्वेदी, उर्मिला शर्मा, दीपक गुर्जर, दक्षेश भारद्वाज, पुष्पेंद्र मिश्रा, कैलाश सिंह, राज कुमार, टीटू कुमार आदि ने अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। युवा निर्माण दल की ओर से डॉ. अंबेडकर का जन्मदिवस विश्व ज्ञान दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश राठौर, सलमान सिद्दीकी, विनीत गौतम, आनंद भारती आदि मौजूद रहे। 

-----
डीएम ने किया माल्यार्पण
बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाते कलक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें डीएम सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर के चित्र पर डीएम ने माल्यार्पण किया। साथ ही उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, एसडीएम सदर प्रदीप यादव, जिला राजस्व अधिकारी बदलू प्रसाद सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed