{"_id":"6694680ed0036a3b7f08d178","slug":"speeding-car-crushes-bike-son-dies-mother-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-122289-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक रौंदी, बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक रौंदी, बेटे की मौत, मां घायल
Mon, 15 Jul 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
फहीम का फाइल फोटो।
अलापुर। गांव जगत-सखानू के बीच शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 20 वर्षीय फहीम सिद्दीकी की मौत हो गई। उनकी मां मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम जगत निवासी फहीम सिद्दीकी पुत्र जमील नोएडा में रहकर सिलाई का काम करते थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक फहीम चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह चार-पांच दिन पहले ही नोएडा से आए थे। शनिवार रात उन्हें नोएडा पहुंचना था। वह अपनी मां मुन्नी को लेकर नोएडा जा रहे थे।
रात करीब नौ बजे सखानू में उन्हें अपनी बाइक एक रिश्तेदार की यहां खड़ी करनी थी। फिर यहां से किसी वाहन में बैठकर उन्हें रोडवेज बस अड्डे पहुंचना था। यहां से वे नोएडा के लिए निकलते।
विज्ञापन
इसी बीच जगत-सखानू के पास पहुंची बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें फहीम सिद्दीकी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां घायल हो गईं। इसके कुछ देर बाद राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और घायलको तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार दोपहर पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।