फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding Bolero rammed the bike, two youths died

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक रौंदी, दो युवकों की मौत

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Speeding Bolero rammed the bike, two youths died
नेमपाल फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
दहगवां (बदायूं)। बदायूं-मेरठ हाईवे पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रदनौल अजीजपुर के नजदीक एक बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार रसूलपुरा कलां निवासी 30 वर्षीय नेमपाल और 20 साल के देवपाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। बोलेरो को पकड़ लिया गया है। उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी नेमपाल पुत्र रक्षपाल और देवपाल पुत्र हरिसिंह दिल्ली में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे। मंगलवार शाम दोनों बाइक पर माधव किसान मेला देखने दहगवां आए थे। यहां दोनों मेला देखकर रात करीब साढ़े आठ बजे अपने गांव लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। बदायूं-मेरठ हाईवे पर रदनौल अजीजपुर गांव के नजदीक पहुंचते ही तेज रफ्तार में आई बोलेरो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को हालत देखकर जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे पुलिस ने उनके शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाल बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। उसके नंबर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह पहले हुई थी नेमपाल की शादी
रसूलपुरा कलां निवासी नेमपाल की शादी करीब पांच माह पहले हुई थी। नेमपाल पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार चला रहे थे। तो वहीं देवपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। वह भी नेमपाल के साथ रहकर मजदूरी कर रहे थे। देवपाल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा है।

देवपाल फाइल फोटो। संवाद

देवपाल फाइल फोटो। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed