फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Spectators gallery will be built in the grounds of MGP College, dressing room facility will be available.

Budaun News: एमजीपी कॉलेज के मैदान में बनेगी दर्शक दीर्घा, ड्रेसिंग रूम की मिलेगी सुविधा

Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Spectators gallery will be built in the grounds of MGP College, dressing room facility will be available.
एमजीपी कॉलेज का खेल मैदान। संवाद
उझानी। महात्मा गांधी पालिका (एमजीपी) कॉलेज के मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपनी सांसद निधि से टिनशेड्युक्त दर्शक दीर्घा और उसके नीचे खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम बनवाने की घोषणा की थी, जिसे लेकर रविवार से निर्माण कार्य हो जाने के आसार हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ा खेल मैदान महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज का है। इसी मैदान पर नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं भी खेलतीं हैं। मैदान में खिलाड़ियों के अनुरूप सुविधा मुहैया कराने के लिए पालिका की ओर से पहले ही टॉयलेट और लाइट के अलावा पेयजल की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

पिछले महीने क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपनी सांसद निधि से इस मैदान को उच्चकोटि का बनाने के लिए टिनशेडयुक्त दर्शक दीर्घा और ड्रेसिंग रूम का निर्माण कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए 30.64 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। निर्माण कार्य रविवार से शुरू होने की उम्मीद है। क्रिकेट और फुटबॉल टूर्नामेंट देखने के लिए दर्शकों को सीटों पर बैठने की सुविधा मिलेगी। साथ ही खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम फायदेमंद साबित होगा।


यहां हुए हैं प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
- एमजीपी कॉलेज के मैदान पर करीब एक दशक के दौरान क्रिकेट और फुटबॉल समेत तीरंदाजी के प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट हो चुके हैं। इसी मैदान पर क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उस वक्त प्रतिभाग किया था, जब भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बने थे। खेलकूद से जुड़ी संस्थाओं में ओलंपिक संघ, जिला फुटबॉल संघ और गूंज जनकल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रही हैं। माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed