फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sparrows emphasize cycling rather than yoga

सपाइयों ने योग के बजाय साइकिलिंग पर जोर दिया

Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sparrows emphasize cycling rather than yoga
साइकिलिंग - फोटो : अमर उजाला
जिले में निकाली साइकिल यात्रा, कई स्थानों पर घूमी
विज्ञापन

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के बजाय स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग को अपनाने का संदेश देने के लिए सपा ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को जिले में साइकिल यात्रा निकाली। सपा जिलाध्यक्ष आशीष  यादव, सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव और सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय से प्रारंभ हुई साइकिल यात्रा शहर में कई जगह घूमी।
साइकिल यात्रा कचहरी चौराहा, लाबेला चौक, गांधी ग्राउंड, इंद्रा चौक, पुलिस लाइन चौराहा, डीएम रोड, नेकपुर होते हुए सपा कार्यालय पर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा समाप्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि साइकिल चलाने से बेहतर योग और कोई नहीं होता, क्योंकि इसे नियमित रूप से चलाने से जहां व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, वहीं साइकिल चलाना स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर साइकिल यात्रा के माध्यम से यह संदेश गांव तथा वार्ड स्तर तक यह संदेश फैलाने का कार्य किया है। विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ रहने के लिए लखनऊ समेत अनेक जिलों में साइकिल ट्रैक भी बनवाने का कार्य किया है ताकि सभी साइकिलिंग और मार्निंग वॉक के माध्यम से स्वस्थ रह सकें। इस मौके पर जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान, डीसीडीएफ के चेयरमैन हिमांशु यादव, अशोक यादव, हरभान सिंह, प्रबेंद्र यादव, विनोद कुमार, आकिल भाई, भानु प्रकाश, नासिर हुसैन, विश्राम सिंह, मनोहर सिंह, सौरभ सक्सेना, खालिद रजा, सुरेंद्र सिंह, अहमद परवेज, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिसौली। सपा विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर का बहुत अच्छा व्यायाम होता है। शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं पर्यावरण भी शुद्ध होता है। इस अवसर पर प्रेम यादव, बिट्टू सभासद, नीरेष, भूपेंद्र, सचिन सक्सेना, राकेश, अजय, रणवीर, मोनू, अंकुर पाल, अंकुर यादव, राजूपाल, आदि रहे। वहीं, दहगवां में ब्लॉक प्रमुख सतीश यादव ने योग दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन किया। इस मौके पर चौधरी नरोत्तम यादव, शानू चौधरी आदि ने साइकिल यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed