फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   spark in roadways bus create panic in passengers

रोडवेज बस में उठी चिंगारी,  सवारियों में भगदड़

Mon, 01 Jan 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बदायूं Updated Mon, 01 Jan 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
spark in roadways bus create panic in passengers
Bus

बरेली से आगरा को चली फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस में सोमवार को आग लगने से बच गई। डीजल पाइप लाइन में लीकेज की वजह से चिंगारी उठने पर चालक ने धुएं का गुबार देख बस को छतुइया रेलफाटक के पास रोक लिया। हादसे की आशंका से घबराए यात्री भी बस उतर कर भागने लगे। मामला बरेली-मथुरा हाइवे पर छतुइया रेल फाटक के पास का है। फाउंड्रीनगर डिपो की रोडवेज बस बरेली से चलकर आगरा की ओर निकली तो रेल फाटक के नजदीक चालक सुधीशर कुमार को इंजन के पास धुआं निकलता नजर आया। हल्की सी चिंगारी भी निकली लेकिन वह उठते ही बुझ गई। चालक ने बस को रोक लिया। सवारियां भी उतर कर बस से दूर होने लगीं। चालक ने बस के नीचे झांक कर देखा तो टैंक के पास से डीजल पाइप लीक हो गया था। लीकेज की वजह से ही आग की चिंगारी निकली थी। चश्मदीद राजकुमारी, लौंगश्री और शहर निवासी राजू ने बताया कि जिस समय धुएं का गुबार उठा तो लगा कि बस में आग लग गई है। इसी वजह से अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि बाद में चालक ने खुद ही डीजल पाइप बदलकर बस को ठीक कर लिया लेकिन करीब एक घंटा तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed