{"_id":"68bdd008d186ff3a55053b96","slug":"son-in-law-and-his-brother-accused-of-murdering-father-in-law-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1018-146528-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ससुर के हत्यारोपी दामाद व उसके भाई को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ससुर के हत्यारोपी दामाद व उसके भाई को जेल भेजा
विज्ञापन
सहसवान थाने में ससुर के हत्यारोपी पुलिस हिरासत में। स्रोत:पुलिस प्रशासन
बदायूं। तारीख पर आए मोहम्मद मियां के साथ उन्हीं के दामाद गुलशबाब ने अपने भाइयों के साथ चार सितंबर को कचहरी परिसर में लात-घूंसों से मारपीट की थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को जेल भेज दिया था। रविवार को दामाद व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौथे आरोपी को पुलिस तलाश रही है।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव जतकी निवासी मोहम्मद मियां पुत्र अली जान की बेटी का दामाद से विवाद चल रहा था। बीते चार सितंबर को दोनों पक्ष सहसवान कचहरी में तारीख करने पहुंचे थे। सहसवान के ही गांव बाजपुर के रहने वाले दामाद गुलशबाब ने भाई शादाब, अल्ताफ, फिरोज ने ससुर मोहम्म्द मियां के साथ कचहरी परिसर में ही मारपीट कर दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस ने परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद मियां की मौत हो गई थी। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। अभियुक्त अल्ताफ पुत्र शाकिर को पुलिस ने छह सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
रविवार को गुलशबाब व फिरोज को सात सितंबर को मोहउद्दीनपुर तिराहा पर तूबा फार्म हाउस के पश्चिमी गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त शादाब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि अब तक तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। एक अभियुक्त की तलाश जारी है। जल्द ही उसको जेल भेज दिया जाएगा।