फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   son-in-law along with his friends made deadly attack on the father-in-law in budaun

UP News: साथियों के साथ मिलकर दामाद ने दिनदहाड़े ससुर को मारीं तीन गोलियां, बुलेट और तमंचे छोड़कर फरार

Fri, 23 Jun 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Jun 2023 06:45 PM IST
सार

गांव रहेटनी निवासी दिनेश बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें दामाद ने अपने भाई और बहनोई के साथ मिलकर घेर लिया। उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
son-in-law along with his friends made deadly attack on the father-in-law in budaun
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खितौरा के पास युवक ने साथियों के साथ मिलकर बाजार से लौट रहे अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दागीं। ससुर के तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद तीनों हमलावर अपनी बुलेट बाइक और दो तमंचे मौके पर छोड़कर भाग गए। घायल को बरेली के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। 

विज्ञापन


गांव रहेटनी निवासी 52 वर्षीय दिनेश की बेटी वंदना ने करीब 13 साल पहले फतेहगढ़ के मुरैना मऊ निवासी सुधीर से प्रेम विवाह किया था। बताया गया है कि कुछ साल बाद वंदना और सुधीर के बीच झगड़ा हो गया था। इससे वंदना अपने दो बच्चों को लेकर मायके आ गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahjahanpur Accident: पति-पत्नी, दो बेटों समेत पांच की मौत; शवों के पास बिलख रही थी मासूम आराध्या
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना ने पति सुधीर और उसके घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया था। सुधीर लगातार वंदना को वापस बुलाने की मांग कर रहा था। जब वंदना नहीं आई तो उसने अपने दोनों बच्चे देने को कहा, लेकिन वंदना और उसके परिवार वालों ने बच्चों को देने से भी मना कर दिया। इससे सुधीर नाराज चल रहा था।

बाजार से लौट रहे थे दिनेश 

शुक्रवार दोपहर दिनेश घरेलू सामान खरीदने खितौरा की बाजार आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे वह बाइक पर सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। खितौरा गांव से निकलकर रास्ते में सुधीर, उसके भाई सुनील और बहनोई ने बुलेट से आकर उन्हें घेर लिया और तमंचे निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 


ये भी पढ़ें- संतान न होने पर बहू से दरिंदगी: ससुर ने बंधक बनाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, बेटे का करा दिया दूसरा निकाह
 

दिनेश को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे दिनेश बाइक समेत जमीन पर गिर गए। हमला करते देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। इससे तीनों हमलावर खुद को घिरता देखकर मौके पर बुलेट मोटरसाइकिल और दो तमंचे छोड़कर भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ चंद्रपाल सिंह पहुंचे। 

मौके पर मिले 12 कारतूस 

पुलिस ने तमंचे, 12 कारतूस और बुलेट को कब्जे में ले लिया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां से उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल बरेली रेफर कर दिया गया। दिनेश का एक बेटा और दामाद सेना में है। उनके परिवार वाले भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

सीओ चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं आई है। ससुर और दामाद के बीच विवाद चल रहा था। मौके से बुलेट, दो तमंचे व 12 कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है। इसमें तहरीर आने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed