फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son crushed to death by tractor 20 days after mother's death.

Budaun News: मां की मौत के 20 दिन बाद बेटे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Sat, 18 Jul 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Son crushed to death by tractor 20 days after mother's death.
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद जहीर के परिजन।
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डमबर नगर में मां की मौत के 20 दिन बाद शुक्रवार सुबह बेटे की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। घटना के समय मासूम घर के बाहर नल पर जामुन धो रहा था। इसी दौरान आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी खालिद का छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद जहीर उर्फ शाहिद शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे घर के बाहर लगे नल पर जामुन धो रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बालक के पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। उसी से परिवार का भरण-पोषण करते है। खालिद के सात बच्चों में दो लड़की और पांच लड़के हैं। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किया जा रहा है। चालक को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहीर की मौत से बिखर गया परिवार
बेहटा डमबर नगर के इस परिवार पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब 20 दिन पहले बीमारी के कारण जहीर की मां का निधन हो गया था। मां की मौत के बाद मासूम अपनी बहन के साथ रह रहा था। उसके पिता खालिद दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। सड़क हादसे में जहीर की मौत से परिवार पूरी तरह बिखर गया। गांव में हर आंख नम है और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद जहीर के परिजन।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद जहीर के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed