फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son also dies following mother in accident on Ganga Expressway; another son in critical condition

Budaun News: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में मां के बाद बेटे की भी मौत, दूसरे बेटे की हालत गंभीर

Thu, 29 Oct 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son also dies following mother in accident on Ganga Expressway; another son in critical condition
मां-बेटे का फाइल फोटो
दातागंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात जानवर से टकराकर थार पलट गई थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी, जबकि दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को एक बेटे शुभम मिश्रा ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा बेटा शिवम मिश्रा भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही परिजन दोनों शवों को अपने साथ वाराणसी ले गए।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के थाना राजातालाब क्षेत्र के रामसीपुरा निवासी राजेश मिश्रा के भतीजे धनंजय मिश्रा ने फोन पर बताया कि परिवार का दिल्ली में कारोबार है। मंगलवार रात परिवार की कुसुम मिश्रा (उर्मिला) अपने बेटे शिवम व शुभम मिश्रा और रिश्तेदार सचिन मिश्रा के साथ थार डीएल-3-सीडीएफ-2414 से वाराणसी से दिल्ली जा रही थीं।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र के कुंडरा मजरा गांव में डेरी फार्म के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक जानवर सामने आने से टकराने के बाद थार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हादसे में चारों लोग घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से सभी घायलों को दातागंज सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कुसुम मिश्रा को मृत घोषित कर दिया था। शिवम और शुभम की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया, जबकि सचिन को मामूली चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परिवार के सदस्य बुधवार सुबह सीएचसी पहुंचे और बिना पोस्टमॉर्टम कराए कुसुम का शव अपने साथ वाराणसी ले गए। वहीं बरेली में उपचार के दौरान शुभम की बुधवार को मौत हो गई।
एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई की गई थी। परिजनों ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की बात कही। इसके बाद परिजन शव लेकर वाराणसी चले गए थे।


बाइक की टक्कर से घायल वृद्धा की मौत



बिसौली। कालूपुर गांव के पास बाइक की टक्कर से घायल (70) दुलारो देवी पत्नी प्रेम सिंह की देर शाम बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।



प्रशासक जुगेंद्र यादव ने बताया कि 26 अक्टूबर को दुलारो देवी खेत से घर लौट रही थीं। सड़क किनारे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें बिसौली के निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। बरेली में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के दो बेटे और चार बेटी हैंं। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजनों की ओर तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed