फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Software engineer arrested for wife's murder over dowry.

Budaun News: दहेज की खातिर पत्नी की हत्या में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Software engineer arrested for wife's murder over dowry.
उझानी। विवाहिता नीतू साहू की मौत के मामले में उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति विशाल समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पर दहेज में अतिरिक्त मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी पति को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कासगंज में सोरों गेट स्थित जय जयराम नगर निवासी विनोद साहू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी नीतू की शादी करीब चार साल पहले श्रीनारायणगंज मोहल्ले में रामलीला मैदान इलाके के विशाल साहू के साथ की थी। उनकी बेटी की संतान के रूप में दो साल का बेटा भी है। पति समेत परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग किया करते थे। मांग पूरी नहीं हुई तो पति समेत उसके परिजनों ने नीतू का प्रताड़ित किया। दो दिन पहले रात में पिटाई कर नीतू की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के पिता की सूचना के बाद नीतू के शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया था। बेटी के शव का दाह संस्कार करके लौटने के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पति विशाल के साथ ही ससुर राजीव, सास प्रवीना और देवर अर्जुन उर्फ सार्थक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपी पति विशाल को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल कराया गया है। कोर्ट में पेश किया। उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी दबिश दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed