{"_id":"68b5f8305adf7b3f64bb5f926d071115","slug":"so-the-old-voter-lists-placed-by-choice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या पुरानी वोटर लिस्ट से करा दिए चुनाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या पुरानी वोटर लिस्ट से करा दिए चुनाव!
badaun
Updated Tue, 07 Apr 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम जब वोटर लिस्टों में नहीं दिखा और तमाम मृतकों ओर स्थानांतरित हुए लोगों के वोट हैं, तो लोगों को आश्चर्य हुआ। मतदेय स्थलों पर ऐसे तमाम मतदाताओं को भटकना पड़ा। बीएलओ भी उनकी समस्या का समाधान नहीं कर सके।
विज्ञापन
शहर के मतदाताओं की मानें तो वर्ष 2003 में शहर की वोटर लिस्ट में सबसे अधिक फर्जी मतदाता था। वर्ष 2012 में नगर पालिका परिषद के चुनाव में सुधार की गई वोटरलिस्ट से मतदान हुआ था। यह वोटरलिस्ट वह भी नहीं थी।
विज्ञापन
मतदाताओं द्वारा की गई शिकायतों केे आधार पर यह वोटर लिस्ट में फर्जी मतदाताओं की संख्या अधिक रही। यहीं नहीं मतदान में ऐेसे लोगों के नाम थे, जो बदायूं में नहीं थे। तमाम लोगों के वोट दूसरे लोगों ने डाल लिए जाने की भी शिकायतें चरम पर रहीं। रमेश सक्सेना ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। जबकि कई अन्य के नाम उनके घर में जोड़ दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेरी मां नहीं हैं, उनका वोट भी था। कोई अन्य वोट न डाल दे, इसलिए पीठासीन अधिकारी को इस संबंध मेें बता दिया गया है। वोटरलिस्ट विवादित हो गई है। इससे विश्वसनीय नहीं माना जा सकता। इस वोटरलिस्ट में वार्ड नंबर-11 में आर पांडेय का नाम गायब है, जबकि वर्ष 2012 में चुनाव के दौरान उनका नाम वोटरलिस्ट में था। वाटर वर्क्स के तमाम परिवारों के परिवार वोटर लिस्ट से गायब थे। ये लोग इस बार मतदान से पूरी तरह वंचित रहे। नेकपुर की महिला मतदाता कमलेश यादव ने बताया कि उनका बूथ मोहन सिंह मेमोरियल स्कूल में था, जब वह वोट डालने र्गइं तो कहा कि उनका वोट तो था, लेकिन उनका वोट किसी और ने डाल दिया है।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में जो वोटर लिस्ट थी, उसी से मतदान हुआ है। पुरानी वोटर लिस्ट से मतदान कराए जाने के आरोप मिथ्या हैं। वोटरलिस्ट के बारे में बेवजह की शिकायत और अफवाह फैलाई गई है।
- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी
बीएलओ ने नहीं बांटीं पर्चियां
शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर वार्ड 17 बूथ 91 पर बीएलओ ने पर्चियां ही नहीं बांटी। नेकपुर में भी बीएलओ ने पर्चियां नहीं बांटी। इस प्रकार पर्चियां बांटने की जिम्मेदारी कई जगहों पर बीएलओ ने नहीं निभाईं। जबकि यह निर्वाचन विभाग से बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई।