फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Smugglers who make houses as slaughter houses will be marked

घरों को स्लाटर हाउस बनाने वाले तस्कर चिह्नित होंगे

Wed, 15 Dec 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Smugglers who make houses as slaughter houses will be marked
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घरों को स्लाटर हाउस बनाने वाले मांस तस्करों को अब पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर गांव में कितने लाइसेंस हैं और गांव में कितनी दुकानें खुली हुई हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर हवाला धंधे के लिए पहले से बदनाम है। इसके अलावा दोनों गांवों में अवैध रूप से मांस तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा है। कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों गांव में केवल दो-चार लोगों पर मुर्गा मीट का मांस बेचने का लाइसेंस है। पर हकीकत कुछ और है। यहां से मांस सप्लाई ही नहीं किया जा रहा। बल्कि कुछ घरों को अवैध स्लाटर हाउस भी बना लिया गया है। लोग चोरी छिपे अपने घरों में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं को काट रहे हैं और उनका मांस रामपुर, मुरादाबाद व जिले से सटे इलाकों में सप्लाई कर रहे हैं। जब गांव से वीडियो वायरल हुआ तो इसकी हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

इस पर बिसौली कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ बिसौली विनय कुमार सिंह चौहान ने भी पुलिस को सख्ती से जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि गांव में कहां-कहां पशुओं को अवैध रूप से काटा जा रहा है और मांस सप्लाई हो रहा है। जल्द इसका पता लगाया जाएगा । -
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में आसान हो रहा मांस सप्लाई करना
मांस तस्करों के लिए ठंड का मौसम मुफीद साबित हो रहा है। एक तो वह वैसे भी मांस का धंधा कर रहे थे। जाड़े में उन्हें मांस ढोना और ज्यादा आसान हो रहा है। पुलिस भी ग्रामीण इलाकों में ज्यादा गश्त नहीं कर रही है। इससे वे मनमाफिक इलाके में मांस की सप्लाई कर रहे हैं।
इलाके में कहीं भी मांस का अवैध रूप सेे धंधा नहीं होने दिया जाएगा। इलाके में पुलिस टीम को लगा दिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
- विनय कुमार सिंह चौहान, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed