फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Slow pace of construction The civil upset

निर्माण की धीमी रफ्तार से नागरिक परेशान

Tue, 07 Apr 2015 07:45 PM IST
Ujani
Ujani Updated Tue, 07 Apr 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन

साहूकारा मोहल्ले में निर्माणाधीन झम्मन बाबा की पुलिया के आसपास के नागरिकों ने निर्माण कार्य में शिथिलता का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद कार्यालय पहुंचे नागरिकों ने सफाई निरीक्षक संजीव कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि नए सिरे से पुलिया के निर्माण के लिए पिछले दिनों झम्मन बाबा की पुलिया को ढहा दिया गया था। पर निर्माण की रफ्तार धीमी रहने से नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग करते हुए ठेकेदार को निर्देशित किए जाने की वकालत की। कहा कि अगर यही स्थिति रही तो पुलिया के आसपास इलाके में जलभराव से संक्रामक रोग फैलने लगेंगे। नगर परिषद पहुंचे नागरिकों में सुमित अग्रवाल, विष्णु कुमार, अरुण पाराशर, हेमचंद्र वार्ष्णेय, अरुण वैश्य, सुरेंद्र पाल, मुनेशचंद्र आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed