फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skill development programs in schools brakes on Kasturba Gandhai

कस्तूरबा गांधाी स्कूलों में स्किल डवलपमेंट कार्यक्रमों पर ब्रेक

Fri, 13 Mar 2015 07:15 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 13 Mar 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्किल डवलपमेंट कार्यक्रम पर ब्रेक लगा हुआ है। सत्र गुजरने को है, लेकिन अभी तक इस कार्यक्रम की कोई शुरूआत नहीं की गई है। चूंकि अब नया सत्र शुरू होने को है तो इसके लिए आया पैसा लैप्स होने की स्थिति में है।
बा स्कूलों की छात्राओं को शिक्षा के साथ उनके विकास के लिए कौशल विकास के लिए भी सरकार हर वित्तीय वर्ष में इसके लिए धन आवंटित करती है। विभागीय जानकारों के मुताबिक इसका हर साल कार्यक्रम स्कूलों में होता है। किंतु इस वर्ष स्किल डवलपमेंट का कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ है। बताते हैं कि कई बार इसकी फाइल जरूरी बढ़ाई गई, पर विभागीय अनुमति प्रदान नहीं की गई। वर्तमान में इसके लिए आया करीब एक लाख रुपया अब लैप्स होने की स्थिति में है। जानकार बताते हैं कि हर बार अलग-अलग कार्यक्रम आते हैं। इस बार बच्चों का भ्रमण, बागवानी, फल संरक्षण कोर्स, साइकिल सिखाने के लिए साइकिलें देना आदि शामिल था। एक भी नहीं कराया गया। बताते हैं कि कई बार इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा जरूर तैयार की गई, पर अधिकारिक स्तर से कोई पहल नहीं की गई। अब यह कार्यक्रम बंद है।

विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जगदीश सिंह बताते हैं कि स्किल डवलेपमेंट के लिए पचास-पचास हजार रुपये करके दो बार बजट आया था। हर बार कार्यक्रम कराए जाते हैं। इस बार भी कराने की तैयारी है। ये कब होगा? इस बारे में वह कुछ नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed