फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six improperly executed agricultural leases cancelled after eight years.

Budaun News: गलत ढंग से किए छह कृषि पट्टे आठ साल बाद निरस्त

Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six improperly executed agricultural leases cancelled after eight years.
बदायूं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अंजुम बी ने सहसवान तहसील के ग्राम पालपुर में आवंटित छह कृषि पट्टों को आठ साल बाद निरस्त कर दिया है। ये सभी कृषि पट्टे नियमानुसार आवंटित नहीं मिले। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) ने एसडीएम को जंगल ढाका एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की सभी भूमियों के राजस्व अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सहसवान तहसील के ग्राम पालपुर निवासी रवेंद्र, ब्रह्म प्रकाश कश्यप, नेमचंद्र व श्रवण नारायण ने 27 जून 2018 को आवंटित कृषि पट्टों को अवैध रूप से जारी होना बताते हुए 16 दिसंबर 2019 को जिला न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था। इसमें कहा गया था कि वे भूमिहीन हैं। आवंटन के लिए पात्र हैं, लेकिन जिनके नाम कृषि पट्टे आवंटित हुए थे, वे सभी अपात्र व्यक्ति होने के साथ साधन संपन्न हैं। आवंटन की स्वीकृति धोखाधड़ी से उपजिलाधिकारी सहसवान से प्राप्त की गई थी। कृषि आवंटन के संबंध में कोई मुनादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में विपक्षियों ने भी पक्ष रखा, लेकिन उनकी दलीलें काम नहीं आईं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) अंजुम बी की कोर्ट ने आदेश में कहा कि आवंटित भूमि आरक्षित श्रेणी की है। उन्होंने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहसवान को निर्देशित किया है कि वह जंगल ढाका एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की सभी भूमियों के राजस्व अभिलेखों की जांच करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके पट्टे किए गए निरस्त
ग्राम पालपुर निवासी योगेंद्र सागर पुत्र पूरन के नाम आवंटित 0.421 हेक्टेयर भूमि, रामादेवी पत्नी महावीर के नाम 0.588 हेक्टेयर भूमि, विषवीर पुत्र पूरन के नाम 0.405 हेक्टेयर भूमि, पिंकी पत्नी हृदेश के नाम 0.531 हेक्टेयर भूमि, विनोद कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद के नाम 0.588 हेक्टेयर, दानवती पत्नी तेजपाल के नाम 0.405 हेक्टेयर भूमि के 27 जून 2018 को जारी आवंटित कृषि पट्टों को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed