फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters cried after seeing their brothers in jail, tied Rakhi and fed them sweets

Budaun News: भाइयों को जेल में देख निकल आए बहनों के आंसू, राखी बांधकर खिलाई मिठाई

Tue, 20 Aug 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Sisters cried after seeing their brothers in jail, tied Rakhi and fed them sweets
जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों को बहनें राखी बांधने पहुंचीं। भाइयों को देख बहनों की आंखों में आंसू आ गए। बहनें भाइयों के गले लगकर रोने लगीं। भाइयों ने ढांढस बंधाया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के राखी बांधी, उन्हें मिठाई खिलाई। जेल में अंदर एक हॉल में राखी बांधने आईं बहनों के लिए मुलाकात का इंतजाम कराया गया था। इससे पहले जेल के बाहर बहनें धूप में लाइन लगाकर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही तेज धूप के कारण मौसम गर्म था। जिला कारागार में सुबह साढ़े नौ बजे से मुलाकात का दौर शुरू हुआ, जो शाम करीब छह बजे तक जारी रहा। जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों का सुबह सात बजे से ही यहां पहुंचना शुरू हो गया था। तेज धूप में बहनें लाइन लगाकर जेल के बाहर खड़ी रहीं। मुलाकात करने पहुंचीं बहनें जेल में राखी बांधते हुए भाइयों को देखकर रो पड़ीं। इस पर भाइयों ने गले लगाकर उन्हें ढांढस बंधाया। घर परिवार की बातें कीं। बहनें भाइयों के लिए मिठाई व पकवान भी लेकर आईं थीं।
विज्ञापन

जेल में 707 बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

बदायूं। जेल में 707 बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। 11 शिफ्ट में बहनों की भाइयों से मुलाकात कराई गई। वहीं छह महिला बंदी ऐसी थीं, जिनसे राखी बंधवाने के लिए उनके भाई जेल में पहुंचे। भाई जेल में बंद बहनों के लिए मिठाई व कपड़े लेकर आए थे। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए टेंट, मैटिंग व पेयजल की व्यवस्था कराई गई थी। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

जिला जेल गेट पर बंदी भाइयों को राखी बांधने को आई बहनों की लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed