फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sisters broke down on seeing the dead body of their only brother on Dussehra.

Budaun News: दूज के दिन इकलौते भाई का शव देख बिलख उठीं बहनें

Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sisters broke down on seeing the dead body of their only brother on Dussehra.
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के न्यू कृष्णा नगर मोहल्ले में रहने वाले कौशल किशोर के इकलौते बेटे अथर्व (22) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि वह काफी समय से गुमसुम था। मंगलवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार काे परिजनों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। भाई दूज के दिन उसका शव घर पहुंचा तो दोनों बहनें बिलख उठीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


अथर्व के मामा ने बताया कि वह अकेला ही था। कई महीनों से वह किसी से भी बात नहीं करता था। अगर घर जाते और उससे मिलने की कोशिश की जाती तो वह कमरे में चला जाता था। किसी से बात करना उसको पसंद नहीं था। उसके दो बहनें हैं। मंगलवार रात को वह अपने कमरे में चला गया। रात में किसी समय उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को परिजनों को इसकी भनक लगी तो कोहराम मच गया। वह अवसाद में जी रहा था। कभी उसने कोई बात न तो परिजनों को बताई और न ही रिश्तेदारों को। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। भैया दूज के दिन भाई का शव घर पहुंचा तो दोनों बहनें बिलख उठीं। परिजनों का रो-रोकर खराब हाल है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि हैंगिंग से उसकी मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed