फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sir! Let me enroll... I have worked hard, my life will be ruined

Budaun News: साहब! नामांकन कराने दो...बहुत मेहनत की है, मेरी जिंदगी खराब हो जाएगी

Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sir! Let me enroll... I have worked hard, my life will be ruined
आखिरी दिन भी नामांकन कराने से छूट गए कई उम्मीदवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में 17 अप्रैल से चल रहे नामांकन के आखिरी दिन भी सोमवार को समय बीत जाने की वजह से कई उम्मीदवार पर्चा भरने से रह गए। एक उम्मीदवार तो यहां तक कहा कि उसका नामांकन करा दिया जाए, इलाके में बड़ी मेहनत की है। उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी।
सोमवार को अंतिम दिन अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन हुए। इस समय तक जिनके पर्चे अंदर पहुंच गए, उनके नामांकन हो गए। सखानू नगर पंचायत निवासी मोहम्मद युसुफ अपनी पत्नी मुर्शिदा बेगम का वार्ड नंबर छह से सभासद पद का नामांकन कराने मंडी समिति पहुंचे थे। उनकी पत्नी नामांकन स्थल पर मौजूद थीं लेकिन उनके नामांकन पत्र में कुछ कमी रह गई थी। इससे वह पांच मिनट देरी से पहुंचे कि बैरियर नंबर दो पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

युसुफ ने अधिकारियों से कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए काफी मेहनत की है। वह बहुत गरीब आदमी है। अगर नामांकन नहीं हुआ तो उसकी जिंदगी खराब हो जाएगी। इसी दौरान शहर नगर पालिका परिषद निवासी हिनानूर वार्ड नंबर आठ से नामांकन कराने पहुंचीं। अधिकारियों ने उन्हें भी अंदर जाने नहीं दिया। उनके अलावा एक और प्रत्याशी पहुंचा था। उसने बताया कि उसका नामांकन पत्र जमा है लेकिन शपथ पत्र पर हस्ताक्षर नहीं है। वह नामांकन स्थल तक पहुंचने के लिए काफी मिन्नतें करते रहे लेकिन अधिकारियों का एक ही जवाब था कि समय पूरा होने के बाद कोई अंदर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed