फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Siddh Barolia defeated Bahjoi team by 20 runs

Budaun News: सिद्ध बरोलिया ने बहजोई टीम को 20 रनों से हराया

Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Siddh Barolia defeated Bahjoi team by 20 runs
रुदायन। कस्बे में दुर्गा देवी इंटर काॅलेज के मैदान पर रात में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सिद्ध बरोलिया टीम ने बहजोई को 20 रनों से हराया। बहजोई टीम के कप्तान गौरव बाबू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सिद्ध बरोलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रनों का स्कोर बनाया। इसमें आर्यन ने 40, सौरभ ने 10, टिकंल ने 12 और राहुल ने 30 रनों का योगदान दिया। वहीं, बहजोई की ओर से गेंदबाजी करते हुए शगुन एक और थंपी ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 123 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बहजोई की टीम 102 रनों को स्कोर पर ढेर हो गई। जिसमें अभिषेक ने 25, अरुण ने 16, गौरव ने 23 रन बनाए। सिद्ध बरोलिया टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए तिलक सिंह ने तीन, राहुल ने चार विकेट लिए। इस प्रकार सिद्ध बरोलिया टीम को 20 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से आर्यन को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अमन श्रीवास्तव, जीशान अली, सुमित चौधरी, ऋषभ बाबू, संजू पाल, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed