फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shriram procession turned Barati townspeople, fiercely Jume

श्रीराम बारात में नगरवासी बने बाराती, जमकर झूमे

Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shriram procession turned Barati townspeople, fiercely Jume
राम बारात में कलाकार
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात में सारा शहर बाराती बना और शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें शामिल तमाम सुंदर झांकियों और बैंड की धुनों पर मस्त होकर तमाम श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जनक जी के दरवाजे पर बारात पहुंचने पर बारात की अगवानी करने वालों की खुशी का ठिकाना न रहा। श्रीराम चरितमानस के बालकांड के दोहा अगवानन्ह जब दीख बराता, उर आनंद पुलक भरि गाता... का स्मरण करा गया।  
विज्ञापन

श्री रामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से शहर में श्रीराम विवाह शोभायात्रा बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, लॉवेला चौक होते हुए गांधी ग्राउंड में पहुंची, जहां पर श्रीराम का माता जानकी के साथ विवाह हुआ। इसके साथ ही शोभायात्रा का समापन हो गया। इस दौरान रास्ते में तमाम स्थानों पर रोककर बारातियों का जलपान कराया गया। साथ ही श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारकर एवं चरण वंदना करने वालों का तांता लगा रहा। श्रीराम बारात के दौरान शहर का माहौल भक्ति मय हो गया। चहृुंओर श्रीराम बारात का आकर्षण नजर आया। 
विज्ञापन

इन लोगों ने की व्यवस्थाएं 
श्री रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मेला और रामबारात के दौरान व्यवस्थाएं की। इसमें अध्यक्ष अजीत गुप्ता, मंत्री अरविंद कांत, रविनंदन गुप्ता, प्रेमशंकर अग्रवाल, मयूर वैश्य, सार्थक गुप्ता, गर्वित वैश्य, मुनीश अग्रवाल, राजी गुप्ता, शलभ वैश्य, दिलीप अग्रवाल, वीरेंद्र वैश्य, पंकज, पल्लव, सूर्यप्रकाश, रवि वैश्य, अमर वैश्य, नृसिंह प्रसाद, सोना गुप्ता, अखिलेश, शरद बंसल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराती और घराती के बारे में हुई खूब चर्चा 
बदायूं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बारात की चर्चा सुबह से लेकर शाम तक होती रही। इसमें अधिकांश लोग एकदूसरे से यह पूछते थे कि श्रीराम जी बारात में बाराती बनकर जा रहे हो या घराती बनकर। कुछ बाराती तो घराती बने। वहीं एक बड़े समूह ने दोनों ही पक्षों की ओर से बारात में शामिल होने की बात कही। 
भारतमाता की सुरक्षा को लगाई तोप! 
बदायूं। पाकिस्तान के खिलाफ हुई सर्जिकल स्ट्राइक का राम बारात में भी नजर आया। श्रीराम बारात में शामिल भारत माता की झांकी के सामने सुरक्षा के लिहाज से तोप लगाई गई, जो यह दर्शा रही थी कि भारत माता की ओर आंख उठाने वालों की खैर नहीं है। 

यह झाकियां रहीं आकर्षण का केंद्र 
बदायूं। श्रीराम बारात शोभायात्रा में भगवान राम के स्वरूप को देखकर लोग मंत्रमुग्ध रह गए। इसके साथ ही बारात में नासिक का ढोल, अमृतसर का भांगड़ा, दिल्ली से जोगा एवं जोगिन, कोट से गढ़वाल का लोक नृत्य, इटावा के घोड़े, नोएडा का बैंड, आगरा, हाथरस एवं एटा की झांकियां, वृंदावन इस्कान मंदिर से विदेशी भक्तगणों की झांकियां, पीलीभीत से आए टैंक से पुष्प वर्षा, लुधियाना का बैगपाइपर बैंड, आसाम का लोकनृत्य और गुजरात का डांडिया आकर्षण का केंद्र रहे। रामबारात की अधिकांश भीड़ इन्हें के इर्द-गिर्द नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed