फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shri Krishna broke the pride of Indra by lifting the Govardhan mountain: Mohan Das

श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र का घमंड तोड़ा : मोहन दास

Mon, 02 Sep 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna broke the pride of Indra by lifting the Govardhan mountain: Mohan Das
बदायूं। हरिश्चंद्र वंसिया रस्तोगी धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पर्वत की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

वृंदावन से आए कथा व्यास अमित मोहन दास महाराज ने कहा कि जीव जब पूर्ण रूपेण भगवान की शरण में आ जाता है तो भगवान उसकी समस्त विपत्तियों से रक्षा करते हैं। इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उनका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी।
इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बरसात कराई। तब ब्रजवासी कहने लगे कि ये सब कृष्ण की बात मानने से हुआ है। इसके बाद भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव का अहंकार दूर करने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया। तब सभी ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली।
विज्ञापन

सात दिन के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा याचना की। इसके बाद से गोवर्धन पर्वत के पूजन की परंपरा आरंभ हुई। कथा सहयोगी के रूप में कार्यक्रम संयोजिका गोदा शर्मा, कार्यक्रम व्यवस्थापक पुष्पेंद्र ठाकुर, प्रांजल पटेल, रूपांक अग्रवाल, उर्मिला शर्मा, गीतिका रस्तोगी, आरती शर्मा, कविता पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed