फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Short height of three female candidates, out of police recruitment process

Budaun News: तीन महिला अभ्यार्थियों की लंबाई कम, पुलिस भर्ती प्रक्रिया से बाहर

Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 29 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Short height of three female candidates, out of police recruitment process
बदायूं। पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद की लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन तीन महिला अभ्यार्थियों की लंबाई कम होने के चलते उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। जबकि, एक महिला अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के अब अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण प्रक्रिया 26 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। जिले में तीन जनवरी तक चलने वाली इस प्रक्रिया में 628 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण होना है। बदायूं पुलिस लाइंस में चल रही प्रक्रिया के तीसरे दिन 78 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही महिला अभ्यर्थियों का पुलिस लाइंस पहुंचना शुरू हो गया था। पहले कमेटी ने इनके अभिलेखों की जांच पड़ताल की। बाद में इनकी नापतौल की गई। महिला अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण का शनिवार को अंतिम दिन था। सोमवार से पुरुष अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed