{"_id":"66c3bec0afe3640160010f44","slug":"shop-shutter-broken-by-burglar-cash-worth-15-lakh-stolen-badaun-news-c-123-1-sbly1004-124385-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नकब लगाकर दुकान का शटर तोड़ा, डेढ़ लाख का गल्ला चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नकब लगाकर दुकान का शटर तोड़ा, डेढ़ लाख का गल्ला चोरी
विज्ञापन
वज़ीरगंज में चोरों द्वारा दुकान में लगाया गया नकब। संवाद
वजीरगंज। रविवार रात चोरों ने बिल्सी मार्ग पर गल्ले की एक दुकान में नकब लगाया और फिर दुकान का शटर तोड़ दिया। चोर यहां रखे 12 हजार रुपये और करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह आसपास के लोगों ने शटर टूटा देखा तो व्यापारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
कस्बे के होली चौक मोहल्ला निवासी दीपक वार्ष्णेय गल्ला व्यापारी हैं। बिल्सी मार्ग पर करीब एक किलोमीटर दूर उनकी गल्ले की दुकान है। वह आसपास के किसानों से गल्ला खरीदते हैं और उसे थोक में बेच देते हैं। दुकान में ही उनका खरीदा हुआ गल्ला भरा रहता है। दीपक का कहना है कि रविवार रात चोरों ने उनकी दुकान को निशाना बनाया।
चोरों ने उनकी दुकान की दीवार में नकब लगा लिया और उसके अंदर घुस गए। फिर चोरों ने लोहे की किसी रॉड आदि से दुकान का शटर तोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर दुकान में रखी 40 कट्टा मक्का, 30 कट्टा गेहूं, एक कट्टा लहटा लादकर ले गए। चोर दुकान से कांटा और गुल्लक में रखे 12 हजार रुपये भी चुरा ले गए। सूचना पर दीपक मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। दुकान के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों के निशान मिले हैं।