फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shivbhakts enjoyed kanwar yatra

हाईवे पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Wed, 26 Jul 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 26 Jul 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
shivbhakts enjoyed kanwar yatra
Kanwariyas
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों में जोश बरकरार, गंगाघाट पर पूजा-अर्चना की      
विज्ञापन

कछला गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बुधवार को पूरे दिन बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर जल भरा। कांवड़ पूजन भी किया गया। कांवड़ियों पर मौसम का भी असर नहीं पड़ा। बूंदाबांदी के दौरान भी पूरी आस्था से सराबोर पूरे जोश के साथ कांवड़ यात्रा चलती रही। कछला गंगाघाट पर सुबह से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक हजारों की संख्या में घाट पर पहुंचे कांवड़ियों ने पहले गंगा स्नान किया फिर घाट पर ही कांवड़ पूजन के दौरान दुग्धाभिषेक भी किया गया। कई शिवभक्तों ने ब्राह्मणों से कांवड़ पूजन कराया। दूर दराज के शिवभक्त अपनी टोलियों के साथ हाईवे से होकर गुजरे तो उनके साथ मौजूद कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर माहौल शिवमय बना दिया। शंकर और पार्वती बने कलाकार वाहनों से उतर कर सड़कों पर भी नृत्य करते दिखे। घंटाघर चौराहे और प्राइवेट बस स्टैंड समेत मंडी समिति मोड के पास शिवभक्तों की टोलियां रुक-रुककर थिरकती नजर आईं। शिवभक्तों ने बताया कि वह सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कई टोलियों के साथ महिलाओं ने शिवभक्ति का प्रदर्शन किया। उधर, गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed