फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shivam won in 200 meter race

Budaun News: 200 मीटर दौड़ में शिवम ने मारी बाजी

Wed, 22 Jan 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 22 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shivam won in 200 meter race
उसावां में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
उसावां। एबीवीपी द्वारा खेलो भारत-कुंभ 2025 प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के एक स्कूल के मैदान में किया गया। इस दौरान 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में गूराबरेला टीम ने प्रथम व ऑस्कर पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में विनोद राठौर उसावां प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव उदैया नगला पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विवेक जादौन, जिला प्रमुख सत्यम मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण प्रताप सिंह उर्फ भोले , भाजयुमो के जिला मंत्री दिग्गज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता, अनेक पाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed