फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiva devotees performed Jalabhishek with the announcement of Bam Bam Bhole

Budaun News: बम-बम भोले के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Sun, 16 Jul 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees performed Jalabhishek with the announcement of Bam Bam Bhole
बिरूआवाड़ी मंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।
शिवतेरस पर मंदिराें में उमड़े श्रद्धालु, पूरे दिन लगी रहीं कतार
विज्ञापन

शहर समेत जिले भर के मंदिरों में गूंजते रहे भोले के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सावन की शिवतेरस पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त उमड़ पड़े। बम-बम भाेले के उद्घोष के साथ शिवभक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाए। कछला से जल भरकर लाने वाले कांवड़ियों ने भी शिवजी का जलाभिषेक किया। तड़के शुरू हुआ यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
इस बार सावन का महीना हर बार से कुछ अलग है। अधिकमास होने के कारण इस बार यह एक माह के बजाय दो माह का होगा। इस बार 12 अगस्त तक सावन रहेगा। इस महीने को भगवान शिव का अत्यंत प्रिय बताया गया है। इसलिए इस पूरे महीने भगवान शंकर की पूजा का विधान है।
विज्ञापन

सावन में सोमवार के अतिरिक्त इस माह में आने वाली शिवतेरस का भी विशेष महत्व है। माना जाता है कि सावन में शिवतेरस पर भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। शनिवार को शिवतेरस के मौके पर शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, हरप्रसाद मंदिर, पानदरीबा मंदिर समेत जिले के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में तड़के से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। कांवड़ियों ने भी शिव के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया और मनौती मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी के प्राचीन शिव मंदिर पर शिवतेरस के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नत मानी। हर वर्ष की तरह यहां मेला लगा। जहां बच्चों ने लुत्फ उठाया। मेले में जलेबी और पकौड़ी की खूब बिक्री हुई। पिनौनी के भक्तों ने राजघाट से जल लाकर भोले बाबा पर चढ़ाया।

दबतोरी। ललुआनगला में शिव तेरस पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन करने के साथ प्रसाद वितरण किया। बीधानगला, दबतोरी, दबतोरा, मोतीपुरा, भरतपुर, करेंगी, मुसियानगला, जलालपुर, परसिया, करलावाला, सिरसांवा, दौलतपुर, बिजौरी, लक्ष्मीपुर गांव के शिव भक्तों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया ।

बिरूआवाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

बिरूआवाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

बिरूआवाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

बिरूआवाड़ी मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed