फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shiv marriage procession taken out in the city

शहर में निकाली गई शिव विवाह शोभायात्रा

Mon, 26 Sep 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

गांधी ग्राउंड में चल रहे रामलीला महोत्सव में रविवार को शहर में शिवविवाह शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।बिरुआबाड़ी मंदिर से रविवार शाम को शिवविवाह शोभायात्रा निकाली गई।बहजोई के राहुल गुप्ता ने श्याम बाबा का सिंगार किया।

विज्ञापन
Shiv marriage procession taken out in the city
शहर में शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। गांधी ग्राउंड में चल रहे रामलीला महोत्सव में रविवार को शहर में शिवविवाह शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। कई जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मनमोहक झांकियां, अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा गांधी ग्राउंड में पहुंचकर समाप्त हुई। रात में नारदमोह की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

बिरुआबाड़ी मंदिर से रविवार शाम को शिवविवाह शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के पथिक चौक, हलवाई चौक, गोपी चौक, परशुराम चौक होती हुई गांधी ग्राउंड पर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का शिवभक्तों ने जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में एक बग्गी पर माता पार्वती और भगवान शिव जी विशाल रथ पर थे। उनके साथ विभिन्न अखाड़ों के कलाकार नाचते-गाते चल रहे थे।
विज्ञापन

हनुमान जी समेत विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा का समापन गांधी ग्राउंड में हुआ। इस दौरान पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। कई जगहों पर बरात के स्वागत के लिए लोगों ने स्टाल लगाए। रात में रामलीला मंच पर कलाकारों ने नारद मोह लीला का मनमोहक मंचन किया। इसका देर रात तक लोगों ने आनंद लिया। इधर, रामलीला में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को लगाना शुरू कर दिया है, जिससे यहां रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामनर में खाटू बाबा के कीर्तन का आयोजन
इस्लामनगर। मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर श्याम सेवादार समिति द्वारा खाटू श्याम बाबा के कीर्तन का आयोजन किया गया। अतिथि पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार ने श्याम बाबा के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया। बुलंदशहर से आए भजन गायक देवू श्याम दीवाना, विपिन श्याम दीवाना ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बहजोई के राहुल गुप्ता ने श्याम बाबा का सिंगार किया। कीर्तन के दौरान रामलीला कमेटी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, ईलू गुप्ता, त्रिलोकी गुप्ता, शुभम कुमार, बिल्लू चौधरी, बबलू कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद

उघैती में मेला कमेटी के अध्यक्ष बने दुलीराम
उघैती। आदर्श रामलीला कमेटी की एक बैठक कस्बा खितौरा के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित की गई, जिसमें हर वर्ष लगने वाले रामलीला मेले के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। मेला कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से मेला अध्यक्ष पद के लिए दुलीराम पाल, उपाध्यक्ष तिलक सिंह, प्रबंधक महाराज सिंह, उप प्रबंधक संजय सिंह राणा, मेला संरक्षक नत्थूलाल शर्मा, मेला महामंत्री रिंकू भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रूप किशोर गुप्ता को चुना गया। कस्बा खितौरा की रविवार बाजार ग्राउंड पर लगने वाले रामलीला मेले का आयोजन इस बार 16 अक्तूबर से शुरू होकर 24 तक चलेगा। 19 अक्तूबर को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली जाएगी।

शहर में शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई, इसमें शामिल झांकी। संवाद

शहर में शिव विवाह शोभायात्रा निकाली गई, इसमें शामिल झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed