{"_id":"ce64d66128d3d78f8547c003b09097ae","slug":"shicshamitron-anger-boiling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का गुस्सा उबाल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का गुस्सा उबाल पर
बदायूं
Updated Wed, 16 Sep 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों में उत्पन्न आक्रोश दिनोंदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को भी शिक्षामित्र सामूहिक अवकाश पर रहकर फैसले के विरोध में बीआरसी केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन करते रहे। उसावां क्षेत्र में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। साथियों ने उसे किसी तरह बचा लिया। इसी क्षेत्र में सदमें में आए एक शिक्षक की हालत बिगड़ गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हालत सुधरने पर परिजन घर को ले गए। कई स्थानों पर शिक्षामित्रों ने जाम लगाकर प्रदर्शन भी किए।
ब्लॉक जगत क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने मालवीय आवास पर एक बैठक का आयोजन किया। ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी शिक्षक शिक्षण कार्य से विरत रहे हैं। जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव और मनोज यादव ने कहा कि यह संघर्ष न्याय पाने तक जारी रहेगा। सभी संगठन एकजुट हैं। इस मौके पर सतीश चंद्र गुप्ता, अमित शर्मा, सीमा भारती, जहीरुल इस्लाम, अरुण तोमर, शीला यादव, वीरेंद्र यादव, वासुदेव, उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, नमिता यादव, राजवाला, कंचन लता, कृष्ण पाल, संजीत कुमार, रंजीत यादव, गीता सक्सेना, मिथलेश कुमारी, संतोष यादव, ओमपाल सागर, गजेंद्र शाक्य, आभा यादव, शेर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
शिक्षामित्र ने की फांसी लगाने की कोशिश
उसावां। विकास क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने मंगलवार को भी अवकाश पर रहकर बीआरपी पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परवीनगला में तैनात शिक्षामित्र रामसेवक (40) पुत्र नन्हें लाल ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। साथियों ने किसी तरह उन्हें फांसी से रोका। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय चैतानगला में तैनात शिक्षक रवेंद्र सिंह (38) अचेत होकर गिर पड़े। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर बाद में परिजन उन्हें घर ले गए। शिक्षामित्रों ने कहा कि वह अपने हक के लिए कुछ भी कर सकते हैं। जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज बदायूं में जुटेंगे जिले भर के शिक्षामित्र
बदायूं। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के अनुसार 16 सिंतबर को जिले भर के शिक्षामित्र-समायोजित शिक्षक मालवीय आवास पर जमा कर धरना देंगे। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी को सुबह नौ बजे शामिल होने की अपील की गई है।
00
सभी संगठन हुए एकजुट
बदायूं। जिले भर के शिक्षामित्र संगठनों ने विरोध के लिए एकजुट होने का फैसला कर लिया है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री सतीश चंद्र गुप्ता ने ये जानकारी देते हुए बताया कि अब एक बैनर तले मिलकर सभी संगठन विरोध करेंगे।
00
डिप्रेशन में शिक्षामित्र के बेटे का एक्सीडेंट, मौत
बदायूं। उसावां क्षेत्र के मिर्जापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र विमला सक्सेना का बेटा वैभव डिप्रेशन में एक्सीडेंट का शिकार हो गया। शिक्षामित्र संगठन के उपाध्यक्ष विनोद राठौर ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद बेटे ने विरोध करने बरेली जाने की जिद की, वह बाइक से जा रहा था, भमोरा के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
00
समरेर में जाम लगाकर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
दातागंज। ब्लॉक समरेर बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने बैठक की। दातागंज मार्ग पर जाम लगाकर कोर्ट के आदेश को वापस लेने की मांग की। कुछ देर जाम लगाने के बाद शिक्षामित्रों ने बैठक की। इस मौके पर मुनेंद्र पाल सिंह यादव आदि थे। दातागंज ब्लाक अध्यक्ष अजयवीर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर अजीत, सुरेश, अवनीश, नरेश आदि थे। म्याऊ बीआरसी पर भी शिक्षामित्रों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर चरन सिंह यादव, धर्मपाल सिंह, रामेंद्र पाल, सुरेंद्र सिंह, आर्येंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद तारिक, मनोज शर्मा आदि थे।
00
वजीरगंज में हुआ प्रदर्शन
वजीरगंज। बीआरसी पर शिक्षामित्रों ने कोर्ट के आदेश के विरोध में बैठक कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बावू खां ,चरन सिंह यादव, अनेक पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, धनुष पाल सिंह, ममता सिह, सुगंधा शर्मा, आसमां वेगम, सुषमापाली, सरस्वतीदेवी, गुलनाजजमा, अर्चना, वीना आदि थे।
0
सांसद को सौंपा ज्ञापन
मुजरिया। ब्लॉक सहसवान क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने सामूहिक अवकाश पर रहकर कौल्हाई बीआरसी पर प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। इस बीच प्राथमिक विद्यालय रफीनगर में तैनात शिक्षामित्र अनीता गम में अचेत हो गईं।
0
बिसौली में निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन
बिसौली। अपनी सेवा को जारी रखने को लेकर शिक्षामित्रों ने नगर में जुलूस निकालकर एसडीएम गुलाबचंद्र को ज्ञापन सौंपा। बीआरसी पर धरना दिया। अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यह संघर्ष मांग पूरी होने तक जारी रहेगा।
इस मौके पर अनुज शर्मा, भारत भूषण, अवनीत कुमार, जूली, नीतू शर्मा, कुवरपाल, उमेश दीक्षित, संजीव कुमार, रिजवाना, सुमन, अलका, अंजू रानी, विशन कुमार आदि शिक्षामित्र मौजूद रहें।
00
पेड़ पर चढ़ शिक्षामित्र ने की जान देने की कोशिश
इस्लामनगर। विकासखंड क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने भी दूसरे दिन सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के गांव दारा नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार पेड़ पर चढ़ गए। वह कूदकर जान देने की कह रहे थे। किसी तरह साथी शिक्षकों के समझाने पर वह नीचे आए। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने रोड पर जाम भी लगाया। जमकर नारेबाजी की।