{"_id":"65f1ef85d987405c1e0b068e","slug":"shauk-became-a-body-builder-came-first-in-60-kg-category-badaun-news-c-123-1-sbly1001-115111-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शौक ने बनाया बॉडी बिल्डर, 60 किलो वर्ग में आए प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शौक ने बनाया बॉडी बिल्डर, 60 किलो वर्ग में आए प्रथम
विज्ञापन
बिसौली। मन में अगर ठान लिया जाए, तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है। बिसौली के अनमोल ने बीटेक के दौरान बॉडी बिल्डर बनने की ठान ली। दिल्ली में आयोजित 60 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बिसौली नगर निवासी नीरज वार्ष्णेय के बेटे अनमोल वार्ष्णेय दिल्ली बीटेक करने गए थे। एक समारोह के दौरान उन्होंने एक बॉडी बिल्डर को देखा। उसे देखकर उन्होंने बॉडी बिल्डर बनने की ठान ली। पढ़ाई पूरी होने के बाद बॉडी बिल्डर बनने का लक्ष्य पूरा करने में जुट गए। सोमवार को दिल्ली में बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की तरफ से 55 वीं सीनियर मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के करीब 200 बॉडी बिल्डर आए थे लेकिन उन्होंने 60 किलो भार वर्ग में सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल हासिल किया।