{"_id":"57fcf5334f1c1b675228f77e","slug":"shashtrapoojan-done-by-swayamsewaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवकों ने किया शौर्य प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवकों ने किया शौर्य प्रदर्शन
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवकों ने किया शौर्य प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के चौथे दिन कैसा हो शाखा का एक घंटा? विषय पर प्रकाश डाला गया। विजयादशमी पर्व पर शस्त्रपूजन कर इन्हें चलाकर शौर्य का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य वक्ता सर्वेश कुमार पाठक ने बताया कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय तथा बुराई पर अच्छाई का महान पर्व है। आज के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। बताया कि संघ के प्रार्थना रूपी मंत्र और शाखा रूपी तंत्र के माध्यम से व्यक्ति निर्माण की अनुपम प्रयोगशाला से देशभक्त, चरित्रवान, अनुशासित नागरिकों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य शिक्षक अंकुर पाराशरी ने कैसा हो शाखा का घंटा विषय पर चर्चा की। इस मौके पर अम्बासहाय, जगजीवन राम, रामप्रकाश गुप्ता, केशवनाथ, उज्ज्वल गुप्ता, डॉ. नवरत्न सिंह, राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।