फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda vows to grant cows the status of Gomata in Budaun

Budaun News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को गोमाता दर्जा दिलाने का लिया संकल्प, सरकार पर साधा निशाना

Sat, 27 Jun 2026 02:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 02:32 PM IST
सार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को बदायूं के उझानी पहुंचे। उन्होंने यहां लोगों से संवाद किया और गाय को गोमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प किया। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwarananda vows to grant cows the status of Gomata in Budaun
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार को उझानी में गाय को गोमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। शंकराचार्य ने कहा कि गाय को पशु कहना पाप है और जो लोग इसे गोमाता नहीं मानते, वे पाप कर रहे हैं।

विज्ञापन


शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि उन्होंने सरकार से गाय को गोमाता घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को 40 दिन का समय दिया था। यह समय सीमा बीत जाने के बाद भी गाय को माता घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस कारण उन्हें उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा की यात्रा पर निकलना पड़ा है। 
विज्ञापन


शंकराचार्य ने भाजपा पर गाय को गोमाता न कहने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से पूछा कि जो गाय को मां नहीं कह पाए, क्या आप ऐसे लोगों को वोट देना चाहेंगे। उन्होंने सनातन के नाम पर राजनीति करने वालों की भी आलोचना की। शंकराचार्य ने कहा कि ऐसे नेताओं को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोमांस व्यापार पर चिंता
शंकराचार्य ने गोमांस व्यापार कम न होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में गाय के संरक्षण पर जोर दिया जाता है। इसके बावजूद गोमांस का व्यापार कम नहीं हो रहा है। भारतीय गोमांस विदेशों में भी मिल रहा है। उन्होंने इस दोहरे चरित्र को अस्वीकार्य बताया।

गोधाम निर्माण पर जोर 
शंकराचार्य ने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से धोखा करने वाले नेताओं को सबक सिखाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जन सहयोग से गोधाम के निर्माण पर भी जोर दिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक हाजी विट्टन, सपा के प्रदेश मंत्री रजनीश गुप्ता, सुनील यादव, उदयवीर शाक्य और सर्वेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed