{"_id":"63ee787b3265e05fe201bf94","slug":"shahjahanpur-passenger-attacked-with-blade-at-roadways-bus-stand-badaun-news-c-4-1-66414-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर शाहजहांपुर के यात्री पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर शाहजहांपुर के यात्री पर ब्लेड से हमला
विज्ञापन
(16 बीडीएन-16)जिला अस्पताल में घायल यात्री।संवाद
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार देर शाम शाहजहांपुर के यात्री पर ब्लेड से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। लोगों ने हमलावर को मौके से दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल यात्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित अरविंद (20) शाहजहांपुर जिले के परौर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी खजुरी के रहने वाले हैं। अरविंद के मुताबिक वह पानीपत में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह रोडवेज बस से पानीपत से अपने बहनोई के घर दातागंज के गांव सुखौरा जा रहे थे। बस गुन्नौर पहुंची थी तो एक युवक उनके बराबर में आकर बैठ गया। वह रास्ते में लगातार कुछ खाने-पीने का प्रलोभन देता रहा लेकिन उन्हें कुछ नहीं खाया।
बस बदायूं रोडवेज स्टैंड पर पहुंची तो वह बस से उतरे। तभी युवक ने ब्लेड निकालकर उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। उनके शोर मचाने पर कई कर्मचारी आ गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर रोडवेज चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री ने लूटपाट के उद्देश्य से हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक अरबाज ककराला का रहने वाला है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।