{"_id":"57dbeb7e4f1c1bf504d484e5","slug":"shafiq-became-the-champion-in-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में शफीक बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में शफीक बने चैंपियन
ब्यूरो /बदायूं
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती में शफीक बने चैंपियन
- फोटो : बदायूं/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय माध्यमिक कॉलेज स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा पहलवानों ने अपने पैंतरों से लोगों को रोमांचित किया। पूरे दमखम के साथ कूदे पहलवानों के कई मुकाबले रोचक रहे। मेजबान कॉलेज के मोहम्मद शफीक ओवरऑल चैंपियन रहा।
कुश्ती प्रतियोगिता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार पूर्वाह्न में शुरू हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य अतर सिंह यादव ओर विहिप नेता अरविंद शर्मा ने छात्र पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। पहला मुकाबला मेजबान कॉलेज के अजरुद्दीन और हरबिलास कॉलेज के देवेंद्र सिंह के बीच हुआ। अजरुद्दीन ने जीत हासिल की। दानवीर ने वीरेंद्र कश्यप, अमर ने करन तोमर, राहुल ने जोगेंद्र सिंह को, जीशान ने संदीप को, कुलदीप ने विशाल के लिए और आकाश ने सत्यनारायण को हराया। अमर और करन के बीच कुश्ती का मुकाबला रोचक रहा।
छात्रा पहलवानों में गौरी, राजबाला, हीराकली और खुशबू विजेता बनीं। चैंपियनशिप के लिए मोहम्मद शफीक समेत तीन छात्र पहलवान दौड़ में पहुंचे लेकिन शफीक ने बाजी मार ली। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में गंगाचरण राजपूत, एसपी सिंह, रामनरेश यादव, चांद मोहम्मद और शैलेंद्र यादव शामिल थे। व्यवस्थाओं में सुधीर यादव, गजेंद्र बाबू, राजपाल, ईश्वरी प्रसाद, अखिलेश सक्सेना, संतोष और आर्येंद्र यादव का सहयोग रहा।