फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shadab reached at home

अयाज, मुहिता के बाद शादाब की भी यूक्रेन से घर वापसी

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
shadab reached at home
बार्डर पर शादाब ने कैमरे में कैद तस्वीर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले बदायूं के दस विद्यार्थियों में एक छात्रा और दो छात्रों की घर वापसी हो गई है। यूक्रेन से निकलकर हंगरी और रोमानिया में शरण लिए बदायूं की एक छात्रा और छह छात्रों की वापसी बाकी है। इनमें तीन छात्रों की वापसी रविवार तक हो सकती है। परिवार वालों को उनकी फ्लाइट के दिल्ली उड़ान भरने का इंतजार है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी छात्र मोहम्मद अयाज अंसारी की सोमवार देर रात यूक्रेन से घर वापसी हुई थी। कबूलपुरा निवासी छात्रा मुहिता रोमानिया के शेल्टर होम में चार दिन शरण लेने के बाद बृहस्पतिवार देर रात घर पहुंची थीं। सहसवान के शादाब भी शुक्रवार तड़के घर पहुंच गए। अब बगरैन के आकाश गुप्ता, डीएम रोड निवासी आनंद यादव, बिसौली के सीकरी निवासी सादिक, इस्लामनगर के ओसामा, इमरान, तौहीद आलम और बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक की प्रतीक्षा की घर वापसी का इंतजार है। इनमें आकाश और आनंद शुक्रवार देर शाम एयरपोर्ट के लिए निकले हैं। शनिवार देर रात वह घर पहुंच सकते हैं। आकाश के पिता राजीव गुप्ता और आनंद के पिता राघवेंद्र यादव को फ्लाइट के रोमानिया से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का इंतजार है।
विज्ञापन

बिसौली के सीकरी निवासी दानिश भी शुक्रवार को रोमानिया से दिल्ली के लिए उड़ान भर सकते हैं। इस्लामनगर के ओसामा, इमरान और तौहीद की फ्लाइट को लेकर शुक्रवार देर शाम तक स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। परिवारवालों ने बताया कि तीनों छात्र हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के एक होटल में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed