फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shabby electricity pole became enemy of life, responsible silent

जान के दुश्मन बने जर्जर बिजली पोल, जिम्मेदार खामोश

Mon, 29 Nov 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Shabby electricity pole became enemy of life, responsible silent
बदायूं। शहर के तमाम इलाकों में जर्जर बिजली पोल कब जान के दुश्मन बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। शनिवार रात नवादा के पास बिजली पोल गिरने से सपा जिला उपाध्यक्ष मोतशाम सिद्दीकी के भतीजे जमीली की मौत के बाद व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारी इन जर्जर पोलों को लेकर खामोश हैं। इतना ही नहीं शनिवार की घटना से भी पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में अंडरग्राउंड बिजली केबल से बिजली सप्लाई होती है, लेकिन इसके बाद भी कई हिस्सों में ओवरहेड लाइन से सप्लाई हो रही है। इन इलाकों में बिजली के पोल पूरी तरह से जर्जर हैं। शहर में बरेली रोड जफा की कोठी से कल्यान नगर जाने वाले रास्ते पर लगे बिजली के पोल नीचे से गल चुके हैं। ये पोल कभी गिर सकते हैं। नई सराय पुलिस चौकी के पास गला हुआ बिजली का पोल एक ओर काफी झुक गया है। यह भी कब गिर जाए कहा नहीं जा सकता। पथिक चौक से मढ़ई चौक कोतवाली की ओर जाने वाले रास्ते पर कई बिजली पोल जर्जर होकर ओर झुक गए हैं। इस इलाके में पहले भी बिजली पोल गिर चुके हैं, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला सैय्यदबाड़ा, नई सराय, मीराजी चौकी, लोची नगला, टिकटगंज, विजय नगर कॉलोनी, शिवपुरम आदि स्थानों पर भी कई जर्जर झुके हुए पोल हादसों को दावत दे रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इन ज्यादातर इलाकों में अंडरग्राउंड बिजली लाइन से सप्लाई दी जाती है, इसके बाद भी अब तक बिजली के पुराने और जर्जर पोलों को हटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की सफाई, बिजली पोल से नहीं गई जान
बदायूं। खेड़ा नवादा के पास शनिवार देर रात बिजली पोल गिरने से सपा नेता की मौत के मामले में पावर कॉरपोरेशन ने पल्ला झाड़ने की कोशिश की है। एक्सईएन प्रथम खंड प्रवेश कुमार का कहना है कि खेड़ा नवादा के पास बिजली पोल किसी वाहन की टक्कर लगने के कारण गिरा था। उनका यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि बाइक सवार युवक जिस साइड में था पोल उस साइड में नहीं दूसरी तरफ गिरा था। शायद बाइक सवार को किसी अन्य वजह से चोट आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed