फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   shabad kirtan and langar

शबद-कीर्तन की गूंज, लंगर भी छका

Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में मंगलवार को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अखंड पाठ हुआ। शबद-कीर्तन और गुरुवाणी भी गूंजी। जत्थेदारों ने लोगों को गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव का महत्व समझाया। महिला-पुरुषों ने लंगर भी छककर गुरुदेव का गुणगान किया।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव की शुरूआत सुबह में गुरुवाणी के साथ हुई। बाहर से पहुंचे जत्थेदारों ने गुरुनानक देव के जीवन के बारे में समझाया। कहा कि गुरुनानक देव ने अपने विचारों से समाज को नया रास्ता दिखाया था। उनके जन्म के दौरान ही संतों ने गुरुनानक को विलक्षण प्रतिभा का धनी होने की बात कही थी। शबद-कीर्तन के दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने गुरूदेव की महिमा भी जानी। संगत के दौरान तख्त को भी मनमोहक अंदाज में सजाया गया।
विज्ञापन

संगत के बाद महिला-पुरुषों ने गुरुनानक देव का स्मरण किया। लंगर में जुटे महिला-पुरुषों ने बच्चों के साथ पकवानों का लुत्फ उठाया। प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में दिलवाग सिंह भाटिया, चरनजीत सिंह अरोरा, पुलकित भाटिया, अमरपाल सिंह रोंपी, राजन मेंदीरता, ओमप्रकाश अदलक्खा, जसविंदर सिंह, मधुर सपरा, गोपाल कृष्ण सपरा, जगदीशचंद्र सपरा, जयपाल थरेजा, ओमप्रकाश पाली बाबू, सूरजभान सचदेवा, नरेश, राजू ककरेजा, नरसिंह थरेजा, राजू अदलक्खा और ओम थरेजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed