फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sex racket was running in the city, two youths caught

Budaun News: शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो युवक पकड़े

Wed, 23 Oct 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Sex racket was running in the city, two youths caught
बदायूं। शहर के मढ़ई चौक पर एक घर के अंदर सेक्स रैकेट का धंधा होते हुए पकड़ा गया। बजरंग सेना के मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौके से युवती भाग गई। पुलिस ने युवती को लेकर आने वाले मकान मालिक और एक युवक को मौके से पकड़ा है।
विज्ञापन


शहर की सबसे घनी बस्ती मढ़ई चौक पर एक घर के अंदर काफी समय से सैक्स रैकेट चल रहा था। मकान मालिक शहर के अलावा बाहर से भी इस धंधे में शामिल युवतियों को बुलाता था।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे बजरंग सेना मंडल अध्यक्ष विशाल ठाकुर को सेक्स रैकेट के धंधे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विशाल पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने पर युवती मौका पाते ही भाग गई। घर में मौजूद दोनों युवकों ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मकान स्वामी के बेटे और एक युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।


इनसेट-
पिज्जा रेस्टोरेंट में गैर समुदाय के पकड़ी गई थी युवती
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक पिज्जा रेस्टोरेंट में भी सोमवार की शाम युवक-युवती पिज्जा खा रहे थे। इस मामले की जानकारी जब बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक को पकड़ लिया। आरोप था कि युवक गैर समुदाय का था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed