{"_id":"681280adeeb4b37f430ee8e5","slug":"seventh-accused-arrested-in-case-of-beating-women-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1018-138562-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिलाओं को पीटने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिलाओं को पीटने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
अलापुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार महिलाओं को पीटने के मामले में अलापुर पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही गांव में बुधवार को भी पुलिस तैनात रहा।
अलापुर थानाक्षेत्र के गांव सिमरिया की 40 महिलाओं से मारपीट के मामले में मंगलवार को पुलिस ने बिलाल, शानू, यासीन, इस्तकार, तौहिद व सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को प्रधान के बेटे बिलाल को अलापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना में 20 से अधिक हमलावर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने भले ही 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हो लेकिन पुलिस घटना को अंजाम देने वाले एक भी आरोपी को छोड़ेगी नहीं। इसके लिए पुलिस लोगों से बात कर रही है। वीडियो तलाश कर रही है। साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरों पर भी पुलिस की नजर है। उनको भी खंगालने का काम पुलिस कर रही है।
घटना के तीसरा दिन गांव में तैनात रहा पुलिस बल
घटनास्थल कुतराई और सिमरिया गांव में तीसरे दिन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसडीएम सदर ने सिमरिया पहुंचकर लोगों से वार्ता की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आश्वासन भी दिया। वहीं, दोनों गांवों में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।