{"_id":"68ed60f14163ad5c790c039a","slug":"seven-watch-towers-boatmen-and-flood-pac-will-monitor-the-ganga-24-hours-a-day-badaun-news-c-123-1-bdn1012-148957-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सात वॉच टावर, मल्लाह और फ्लड पीएसी करेंगे गंगा में 24 घंटे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सात वॉच टावर, मल्लाह और फ्लड पीएसी करेंगे गंगा में 24 घंटे निगरानी
विज्ञापन
ककोड़ा मेले की तैयारी को जेसीबी लगाकर किया जा रहा काम। संवाद
कादरचौक। ककोड़ा मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए गंगा किनारे विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार मुख्य स्नान घाट 500 मीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है, जबकि श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार अन्य घाटों पर भी स्नान कर सकेंगे।
गंगा में डूबने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सात वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। उससे रात-दिन स्नान करने वालों की निगरानी की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में कुल 22 वॉच टावर लगाए जाएंगे। मेला में 30 मल्लाहों की टीम डूबते लोगों को बचाने में तैनात रहेगी। इसका ठेका 90 हजार रुपए में हेड मल्लाह मुसाकिर को दिया गया है। वह 12 वर्षों से मेले में मल्लाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब तक वह 53 लोगों की जान बचा चुके हैं। मुसाकिर ने बताया कि इस बार बरेली घाट पर पानी अधिक गहरा रहेगा, इसलिए वहां बैरिकेडिंग कराई जाएगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। आपातकालीन मार्ग को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए जेसीबी मशीनें लगाकर समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला पंचायत के एएमए दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्य दिवाली से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जेई अक्षय रावत और हरेंद्र राव लगातार कार्य की निगरानी में जुटे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दो जनरेटर से होगी विद्युत व्यवस्था
मेला क्षेत्र को रोशन करने के लिए दो जनरेटर लगाए जाएंगे। एक गंगा किनारे और दूसरा मुख्य बाजार गेट के पास। इन्हीं के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही कई श्रद्धालु निजी जनरेटरों का भी उपयोग करते हैं। रात के समय जगमग रोशनी में नहाया मेला क्षेत्र विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अग्निशमन दल की रहेगी सतर्क तैनाती
मेले में लगे टेंटों में आग लगने की संभावना को देखते हुए अग्निशमन दल की विशेष व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र, खैराती चौक सहित कई स्थानों पर फायर स्टेशन कैंप और गाड़ियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा बाइक अग्निशमन दल भी लगातार गश्त करेगा ताकि किसी भी घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कच्ची सड़कों पर पानी का छिड़काव
मेला क्षेत्र की कच्ची सड़कों पर पानी के टैंकरों से छिड़काव किया जा रहा है, ताकि मिट्टी की धूल न उड़े। सोमवार को कई युवा श्रद्धालु ककोड़ा पहुंचे, जिन्होंने गंगा स्नान कर परिवार सहित कल्पवास का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने कहा कि गंगा स्नान का अनुभव पवित्र और अविस्मरणीय है।