फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Senior Advocate Surendra Aggarwal honored

वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल का सम्मान

Wed, 15 Dec 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Senior Advocate Surendra Aggarwal honored
वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र अग्रवाल को सम्मानित करते आयकर अधिकारी शिवकुमार शुक्ला व अन्य। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। आयकर विभाग की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में अग्रिम कर भुगतान को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आयकर अधिकारी शिवकुमार शुक्ला ने नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन बदायूं के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल को 50 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला के महाराजा अग्रसेन हाल में आयोजित गोष्ठी में आयकरदाताओं को अग्रिम कर का समय से भुगतान करने की सलाह दी गई। आयकर अधिकारी शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि आयकर दाता अग्रिम कर भुगतान समय पर करें। कहा कि 15 दिसंबर अंतिम तारीख हैं। इसी दिन तक अग्रिम कर का भुगतान कर दिया जाए। आयकर अधिकारी ने सभी से आयकर रिटर्न भरने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आयकर अधिकारी शुक्ला ने 50 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके बार एसोसिएशन बदायूं के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। गोष्ठी में आयकर निरीक्षक कमल नारायण, सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार गोयल, डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. अंकुर गोयल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रत्नेश अग्रवाल, संजय गर्ग, मिथिलेश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल प्रमुखता से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed