फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Selection of board exam centers to be done online; final list to be released on September 18.

Budaun News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का ऑनलाइन होगा चयन, 18 सितंबर को आएगी अंतिम सूची

Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Selection of board exam centers to be done online; final list to be released on September 18.
बदायूं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार पूरी व्यवस्था ऑनलाइन होगी और परीक्षा केंद्रों का चयन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। परिषद ने विस्तृत समय-सारिणी जारी करते हुए परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों को 20 जुलाई तक परिषद के पोर्टल पर आधारभूत सुविधाओं का विवरण अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को कक्षों की संख्या, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, चारदीवारी, इंटरनेट और सुरक्षा जैसी सभी व्यवस्थाओं का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर सत्यापन किया जाएगा और निर्धारित मानकों के आधार पर विद्यालयों का चयन होगा।
विज्ञापन

परिषद के अनुसार, प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद विद्यालयों और संबंधित पक्षों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। इनका निस्तारण करने के बाद 18 सितंबर 2026 को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता बढ़ाना और मानवीय हस्तक्षेप को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से मनमाने ढंग से केंद्र बनाए जाने की शिकायतों पर रोक लगेगी। केवल मानक पूरे करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। विद्यालय प्रबंधकों से समय सीमा के भीतर सभी सूचनाएं सही तरीके से अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed